भोपाल के वीआईपी रोड पर एक युवती ने तालाब में कूदकर

राजधानी के बड़े तलाब में युवती ने लगाई छलांग:2 दोस्तों के साथ आई आई थी घूमने

राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवती के कूदने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर निगम के गोताखोर तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।बता दें कि गोताखोर मोहम्मद इमरान, शेख आसिफ और आमिर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

पुलिस के अनुसार युवती की पहचान मनीषा के रूप में हुई है, जो बैरागढ़ क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही थी।

फोन पर बात न होने से तनाव में थी युवती

थाना प्रभारी दीपक डहरिया ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवती सुबह करीब 8 बजे अपने दो दोस्तों के साथ वीआईपी रोड पर घूमने आई थी। इसी दौरान वह किसी को फोन लगाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बात नहीं हो पा रही थी, जिससे वह तनाव में आ गई। इसी दौरान उसने अचानक तलाब में छलांग लगा दी।

अभी बयान बाकी, स्थिति स्पष्ट नहीं

पुलिस का कहना है कि अभी तक युवती और उसके साथ मौजूद लोगों के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। मामले की वास्तविक स्थिति बयान सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।