राजनीति
8 अक्टूबर को दिल्ली में NDA की बड़ी मीटिंग
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- NDA की अहम बैठक 8 अक्टूबर यानी कल दिल्ली में बुलाई गई है. बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. बता दें बिहार NDA में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन तेज हो गया है. पटना की दो सीटों पटना साहिब और कुम्हरार पर बीजेपी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. सूत्रों के मुताबिक मंगल पांडेय कुम्हरार सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. अब चर्चा इस बात की है कि सम्राट चौधरी पटना साहिब से उतरेंगे या पार्टी कोई नया चेहरा लाएगी. दिल्ली की बैठक में सीटों पर आख़िरी फैसला हो सकता है.