CM सम्राट ने की बिहार कैडर के IPS-IAS अधिकारियों से मुलाकात, विकास पर चर्चा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे CM सम्राट चौधरी ने कई नेताओं के साथ मुलाकात की और बिहार कैडर के IAS और IPS अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में बिहार में विकास कार्यों को गति देने के मुद्दे पर बात हुई। केंद्र में कई अहम विभागों में बिहार कैडर के अधिकारी प्रभावी भूमिका में हैं।
सम्मान में भोज का आयोजन
सम्राट चौधरी ने रात में अधिकारियों के सम्मान में भोज का आयोजन किया जिसमें संजय झा, ललन सिंह, रविशंकर प्रसाद, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह, रामनाथ ठाकुर समेत कई दिग्गज शामिल हुए। अधिकारियों की बैठक में CM सम्राट ने बिहार को विकसित प्रदेश बनाने के लिए केंद्रीय योजनाओं में मंजूरी से कार्यान्वयन में तेजी लाने का आग्रह किया। CM चौधरी ने दिल्ली में तैनात बिहार कैडर के IAS और IPS अधिकारियों से कहा कि वे विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत और इमानदारी के साथ काम करें।
कई योजनाओं की मंजूरी
राज्य और केंद्र के बीच सेतु बनकर कई योजनाओं की मंजूरी और उनके क्रियान्वयन में सक्रिय रहें। लगभग 1 घंटे चली बैठक के बाद CM सम्राट चौधरी ने कहा कि बैठक बेहद सार्थक रही और जल्द इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। बिहार CM ने बैठक की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम दी। X पर तस्वीरें शेयर की।