राबड़ी आवास पर बोले CM सम्राट, यहां किसी की बपौती नहीं हो सकती है
राबड़ी आवास को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई है. शेखपुरा में सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि हमारा घर बचा रहे। पिछले 10 सालों में मैं कई बार मंत्री बना, कई बार उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री भी बना, लेकिन मैं सरकारी घर में नहीं रहता। मैं अपने घर में रहता था।
नीतीश को नहीं मिला नोटिस
CM सम्राट चौधरी ने शेखपुरा में यह बयान दिया। उन्होंने कहा, "आज प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार की सेवा करने का मौका दिया है। मैं तो नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं… नीतीश कुमार को आवास खाली करने के लिए कोई नोटिस नहीं दिया गया था।
‘किसी की बापौती नहीं’
लोगों को संबोधित करते हुए CM ने कहा, "मैं 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री बना। मैं पूर्व CM नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं कि 1 मई को उन्होंने अपना सरकारी घर खाली कर दिया… दूसरे घर में चले गए। लोगों को उनको देखना चाहते हैं जो लोकतंत्र में जनता के सेवक होते हैं। CM ने कहा मैं जब मुख्यमंत्री आवास में गया तो पहले दिन ही कहा कि ये मुख्यमिंत्री का आवास जरूर है लेकिन बाहर में लिखवा दीजिए कि ये 'लोक सेवक आवास' है। ये जनता के कल्याण करने का माध्यम है। यहां किसी की बपौती नहीं हो सकती है कि जो घर मिला है वो उसी में रहेंगे।