मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा एयरपोर्ट और AII

CM सम्राट ने दरभंगा एयरपोर्ट का दौरा किया, दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग

बिहार CM दरभंगा यात्रा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा पहुंचे, जहां बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर, विधायक डॉ मुरारी मोहन और JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पाग, चादर और मखाना की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। 

CM ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट ने बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF जवानों को सौंपे जाने की समीक्षा की। वहीं, नए एयरपोर्ट टर्मिनल और एम्स निर्माण कार्यों की समीक्षा की। दरभंगा पहुंचने पर CISF के जवानों ने मुख्यमंत्री चौधरी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद CM ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। CM ने कहा कि बिहार में जितनी एयर कनेक्टिविटी है, उससे 10 गुना अधिक विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार में 59 लाख से ज्यादा लोग हवाई यात्रा करते हैं, लेकिन अगले 5 वर्षों में 4 से पांच करोड़ लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। 

दरभंगा एयरपोर्ट का बदले नाम’

मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दरभंगा को नए एयरपोर्ट टर्मिनल और एम्स निर्माण सहित कई बड़ी सौगातें दी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिथिला और दरभंगा के विकास के लिए सड़क नेटवर्क और एयरपोर्ट निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने जैसे कई अहम कार्य किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने  मांग की कि दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बाबा विद्यापति के नाम पर रखते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया जाए।