बिहार सरकार ने गया से बैंकॉक के लिए नई उड़ान सेवा, 13 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
बिहार सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मजबूत करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया। CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में को हुई कैबिनेट बैठक में गया जी से बैंकॉक के बीच सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके लिए सरकार ने वायबिलिटी गैप फंडिंग के तहत 10.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। बैठक में कुल 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
गया जी और बैंकॉक के बीच उड़ान सेवा
कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिवालय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि गया जी और बैंकॉक के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा संचालित करने के लिए IndiGo Airlines का चयन किया गया। यह सेवा शुरुआती दौर में सप्ताह में 2 दिन संचालित होगी। इसके लिए सरकार एयरलाइन कंपनी को आर्थिक मदद भी देगी। जिसके तहत हर फ्लाइट पर राज्य सरकार 10 लाख रुपए की योगदान राशि विमान सिविल एविएशन को देगी। यह सहायता 12 महीने की अवधि के लिए मंजूर की गई।
428.08 करोड़ रुपये की लागत
प्रदेश सरकार का मानना है कि इस सीधी हवाई सेवा से थाईलैंड समेत दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से आने वाले बौद्ध तीर्थ यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। गया और बोधगया पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में प्रसिद्ध हैं। नई उड़ान सेवा से पर्यटन, होटल और उद्योग में रोजगार के नए मौके भी पैदा होने की उम्मीद है। इसके अलावा गया जी स्थित एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 428.08 करोड़ रुपये की लागत से जलाशय निर्माण को भी मंजूरी दी गई। बिहार सरकार का कहना है कि इससे औद्योगिक इकाइयों को लंबे समय तक पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।