CBSE ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट, टॉपर घोषित नहीं करता बोर्ड
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानि की CBSE ने आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। लखनऊ के कई मेधावियों को सफलता मिली है। स्कूलों में मेधावियों का माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया। बच्चों ने विनर का साइन दिखाकर खुशियां मनाईं।
cbse.gov.in पर रिजल्ट
इस बार 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक 12वीं की परीक्षा हुई थी। कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत जांची गई। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अगर स्टूडेट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए SMS भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन स्कोर कार्ड मान्य नहीं है, छात्रों के लिए स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना जरूरी है।
टॉपर घोषित न किया जाए
बता दे CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न किया जाए। वहीं एक या अधिक विषयों में पास नहीं होने वाले छात्रों को इस बार भी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। इससे उनका साल खराब नहीं होगा और वे अपने नंबर सुधार सकेंगे। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन शुरू होगे।