चमोली में बोलेरो गिरी, 4 मृत और 3 घायल
उत्तराखंड के चमोली में अनियंत्रित होकर बोलेरो 500 मीटर नीचे कैल नदी में गिर गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकी हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। घटना कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर हुआ।
राहत-बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान एक महिला और एक बच्चा वाहन से बाहर छिटक गए, जिससे उनकी जान बच गई। उन्हें चोटें आई हैं। घायलों को देवाल अस्पताल में भर्ती किया गया।
4 शवों को निकाला बाहर
घटनाक्रम के शुरुआती दौर में 1 महिला और 1 बच्चा वाहन से छिटककर सुरक्षित बाहर गिर गए थे, जिन्हें चोटें आई हैं। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुल 3 घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और नजदीकी अस्पताल भिजवाया। वहीं, नदी से अब तक 4 शवों को बाहर निकाला जा चुका है।
हादसे के कारण की जांच
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही पर ग्रामीणों और रेस्क्यू टीमों ने नदी किनारे व्यापक खोजबीन अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया है। प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटे हैं। मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।