छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमं

PM मोदी के 12 साल पूरे: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- देश और छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई दिशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रधान सेवक’ के रूप में देश को सुशासन, विकास और जनकल्याण की नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

संकल्प आज पूरे देश में दिखाई 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने शासन की कार्यशैली में व्यापक बदलाव लाते हुए सेवा, सुशासन और अंत्योदय को केंद्र में रखा। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समुदाय के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का उनका संकल्प आज पूरे देश में दिखाई देता है।

विश्वास के साथ तेजी से साकार हो रहा

विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, आधुनिक अधोसंरचना और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य जनभागीदारी और विश्वास के साथ तेजी से साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में अब विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी और बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार दूरस्थ क्षेत्रों तक हुआ है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।

संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाती रहेगी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, जन-धन योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल करेगा और छत्तीसगढ़ सरकार भी जनकल्याण एवं सुशासन के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।