सूरजपुर में मोबाइल बैटरी फटने से एक बच्चे की मौत!
Battery Blast Child Death: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक मासूम की खराब मोइबल लिए खेल रहा था। अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई, जिससे एक साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।
खराब मोबाइल के बैटरी फटने से हुआ घायल
मिली जानकारी के मुताबिक, मासूम का नाम आदित्य था, जो कि गांव ब्रम्हापुरी निवासी महेंद्र सिंह नेताम का बेटा था। जब यह हादसा हुआ उस समय मां पानी भरने गई थी। वहीं बाकी बच्चे बाहर खेल रहे थे। पिता महेंद्र सिंह सुबह से ट्रैक्टर लेकर काम करने निकल गए थे।
इस दौरान बच्चा पुराना खराब मोबाइल से खेल रहा था, अचानक बैटरी फूट गई और मासूम उसकी चपेट में आ गया। इससे बच्चे का चेहरा, सीना, पेट और हाथ बुरी तरह झुलस गए थे। इसलिए डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। यह मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है, जैसे ही धमाका हुआ 2 बच्चे वहां से भाग गए वहीं धमाके की आवाज सुनकर मां आई। फिर बच्चे को तुरंच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर बच्चे को नहीं बता सके।
पिता महेंद्र सिंह का बयान
महेंद्र सिंह ने बताया कि- उन्हें नहीं पता यह बैटरी कहां से आया। उन्होंने कहा कि, बच्चे कहीं से मोबाइल बैटरी लेकर आए होंगे। आशंका है कि बच्चों ने मोबाइल बैटरी के टर्मिनलों को शार्ट किया होगा। जिससे बैटरी में धमाका हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।