CM डॉ यादव का ऐलान, रोजगार सहायकों के रिटायरमेंट की उम्र 62 साल होगी
भोपाल के जंबूरी मैदान पर ग्राम रोजगार सहायकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। । इस कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। सीएम डॉ यादव ने कहा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। हर सेक्टर में कार्य कर रहे हैं। बिना मांगे आपकी तरफ ध्यान दे रहे हैं। राज्य सरकार आपके साथ खड़ी है। आपको जब काम का टारगेट देते हैं तो काम आप करो आपकी चिंता MP सरकार करेगी। ये आवश्वासन आपको दे रहा हूं।
CM ने किया ऐलान
CM ने कहा आप सबने पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग की थी। तो 9 हजार से बढ़ाकर दोगुना 18 हजार किया था। अब पंचायत सचिव के खाली पदों के मामले में, आयु सीमा के मामले में, अनुकंपा के मामले में आपके जनप्रतिनिधियों की बैठक कराकर ठोस फैसले लेने वाले हैं। CM ने कहा- आपसे गांव के विकास की अपेक्षा करते हैं। हमने रोजगार सहायकों की उम्र सीमा 62 साल की है। जो बहनें रोजगार सहायक हैं उन्हें प्रसूति अवकाश, मातृत्व अवकाश, ऐच्छिक अवकाश, पुरुष ग्राम रोजगार सहायक को 15 दिनों का पितृत्व अवकाश मिलेगा। ऐसे विषयों पर सरकार काम कर रही हैं।
GRS की नौकरी में फिर वापसी
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- किसी कारण से किसी रोजगार सहायक पर आपराधिक प्रकरण बन जाए और बाद में वो निर्दोष सिद्ध हो जाए तो उसे पुन: सर्विस में लेने की गारंटी हम सरकार के माध्यम से घोषणा करते हैं। जब कोई अपराध नहीं किया तो फिर बाहर क्यों करना? सबसे पहले आपके हितों के साथ सुरक्षा और सम्मान से गांव के विकास को जोड़कर देखने की दृष्टि हमने शुरु की।