A labourer missing for three days was found dead i

Bihar Labourer Dead Body Found: 3 दिन से लापता मजदूर का खेत में मिला शव!

Bihar Labourer Dead Body Found: 3 दिन से लापता मजदूर का खेत में मिला शव!

Bihar Labourer Dead Body Found: बिहार के समस्तीपुर में एक मजदूर मक्के के खेत से शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि, युवक पिछले 3 दिनों से लापता था। लेकिन जब गांव  के लोग खेत में मक्के की कटाई करने गए तो देखा वहां किसी का शव पड़ा। इसके बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस को दी जानकारी

कुछ सुबह के समय रविवार को मक्के की कटाई करने के लिए खेत गए थे। तभी देखा कि वहां किसी युवक की लाश पड़ी है, जिसका शरीर काला पड़ चुका था। और उससे बदबू भी आ रही थी। इसके बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यह घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कमरांव वार्ड-7 की है। 

मृतक की पहचान मोहम्मद जब्बार(50) के रुप में की गई।  

मृतक के भाई का बयान

मृतक के भाई मोहम्मद जुबैद ने बताया कि-' पांच बेटियां है, अब गुजारा कैसे होगा। शुक्रवार को गांव के ही अनिल कुमार के यहां पानी पटवन का मजदूरी मांगने के लिए गया था। जिसके बाद नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।'   DSP का बयान

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि-  'मजदूर की मौत कैसे हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। परिवार लोग गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।'