मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!
Munsyari Taxi Accident: पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में आज सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। एक टैक्सी हरकोट बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 1 की मौत हो गई। वहीं 5 घायल बताए जा रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के मुताबिक 16 मई यानी की आज सुबह मुनस्यारी की ओर जा रही टैक्सी संख्या यूके 05-टीए 5586 सुबह करीब 10 बजे हरकोट बैंट के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। इससे इलाके में चीख-पुकार मच गई। आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। नगर पंचायंत अध्यक्ष घायलों को हॉस्पिटल लेकर गए।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान 70 वर्षीय नेत्र सिंह राणा के रुप में की गई, जो कि बला गांव निवासी है। बताया जा रहा है कि, मृतक रिटायर्ड सैनिक थे। वो मुनस्यारी कैंटीन में सामान लाने जा रहे थे। वहीं 5 लोग घायल प्रताप सिंह, हरीश सिंह, यमुना देवी, ममता और चालक चंचल सिंह कोरंगा है। ये भी बला गांव के रहने वाले हैं।
सुरक्षा के इंतजाम पर खड़े सवाल
पिथौरागढ़ के थल-मुनस्यारी रोड पर हरकोट बैंड के पास हुआ टैक्सी हादसा अब सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के बाद यह साफ हुआ है कि वहां सड़क किनारे सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। सड़क के इस मोड़ पर पहले भी हादसों का खतरा होने के बावजूद मौके पर न तो क्रैश बैरियर लगाए गए थे और न ही पैरापिट का निर्माण किया गया था।