झारखंड

धनबाद: मेजर के नाम पर जमीन कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

प्रियेश/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: मेजर अब्बास उर्फ सैफी नकवी अब्बास के नाम से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है. पांडरपाला रहमतगंज के रहने वाले मो शहजादा उर्फ डाबो ने भूली ओपी में मामले की शिकायत की है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह 12 वर्षो से जमीन की खरीद - बिक्री व पेटी कांट्रेक्टर का काम करता है.  पिछले  28 सितंबर को पहली बार मेजर अब्बास के नाम से वाट्सअप पर विदेशी नंबर से वाइस  मैसेज आया. जिसमें 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई.

पहले दिन तो अनदेखी कर दी. दूसरे दिन  दूसरे नंबर से  मैसेज भेजा गया जिसमें कहा गया कि 20 लाख रुपए रंगदारी दो अन्थथा दुर्गापूजा के बाद कहीं पर भी हत्या कर दी जाएगी. बताया  कि मैने नंबर ब्लॉक कर दिया तो इसके बाद भी कई बार दूसरे- दूसरे नंबर से वीडियो मैसेज भेजकर कहा कि गया कि तुम भाग जाओगें तो तुम्हारे परिवार वालों को मार देंगे. उसने मैसेज में उपेंद्र सिंह की हत्या करने और फहीम के बेटे इकबाल पर गोली चलाने की बात कहकर डराया धमकाया गया. बताया कि लगातार वाइस मैसेज और वीडियो मैसेज भेज कर रंगदारी मांगी जा रही है. इस प्रकरण के बाद पूरा परिवार दहशत में हैं.  शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

हालांकि पूरे मामले पर  भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार का कहना है कि मामले की शिकायत भूली ओपी में की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम जांच में लगी है.

यह भी पढ़ें: स्थानीय विस्थापितों को रोजगार नहीं मिला तो होगी आरपार की लगाई - जयराम महतो