20 किमी दूर कतरास में टर्मिनल बनाने को बताया जनता

धनबाद: बस टर्मिनल स्थानांतरण के विरोध में जेएलकेएम की प्रेस वार्ता

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  झारखंड लोक कल्याण मंच (जेएलकेएम) धनबाद जिला इकाई ने रविवार को धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर बस टर्मिनल को कतरास स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध जताया. संगठन ने इसे जनता की सुविधा के खिलाफ और अव्यावहारिक निर्णय बताया.

जेएलकेएम के सेंट्रल स्पोक्सपर्सन सुशील मंडल ने कहा कि किसी भी शहर में बस टर्मिनल सामान्यतः रेलवे स्टेशन से 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर होता है, लेकिन धनबाद में इसे लगभग 20 से 22 किलोमीटर दूर कतरास में बनाने की योजना है, जो यात्रियों के लिए बेहद असुविधाजनक है.

उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले छात्र, मजदूर और आम लोग जब धनबाद पहुंचेंगे, तो उन्हें शहर में आने के लिए अतिरिक्त 20 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ेगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होगी. सुशील मंडल ने कहा कि शहर के रंगाटांड़ बस पड़ाव में लगभग 22 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जहां नया टर्मिनल आसानी से बनाया जा सकता है. जबकि कतरास में सिर्फ 11 एकड़ भूमि है, जो अपर्याप्त है.

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि बस टर्मिनल धनबाद शहर के भीतर ही बनाया जाए और मौजूदा बस पड़ाव को ही विकसित किया जाए.

यह भी पढ़ें:  चाईबासा के टोंटो में वज्रपात से 4 बैल की मौत, गांव में सन्नाटा, मुआवजे की मांग