उत्तरप्रदेश में गंगा दशहरा के मौके पर लाखों श्रद्ध

गंगा दशहरा: प्रयागराज में गंगा में लगाई डुबकी, 5100 साड़ियों की चुनरी चढ़ाई

गंगा दशहरा: प्रयागराज में गंगा में लगाई डुबकी

उत्तरप्रदेश में आज यानी मंगलवार को गंगा दशहरा है। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या समेत राज्य में कई शहरों में घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। काशी के असी घाट पर मां गंगा को 12 राज्यों से आई 5100 साड़ियों की चुनरी चढ़ाई गई। 501 लीटर दूध से गंगा का अभिषेक भी किया गया।

लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज में संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य को अर्घ दिया। अयोध्या में सरयू घाट पर भी श्रद्धालु दान-पुण्य कर रहे हैं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंच रहे हैं। काशी में सुबह 12 बजे तक 1.50 लाख श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाई। प्रयागराज में 6 लाख लोग संगम में स्नान कर लिया है। अयोध्या में भी 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु सरयू नदी में डुबकी लगा चुके हैं।

विशेष गंगा आरती 

बता दे, आज शाम काशी में विशेष गंगा आरती होगी। इसके बाद घाटों को दीप से सजाया जाएगा। आज पूरा माहौल देव दिवाली जैसा रहेगा। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार, अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास में 8 साल बाद गंगा दशहरा का महापर्व मनाया जा रहा है। 4 विशिष्ट योग और चार उत्तम मुहूर्त की वजह से गंगा मां का पूजन 100 गुना फलदायी है।