गढ़वा MLA सतेंन्द्रनाथ तिवारी ने भाजपा नेता संजय तिवारी को जिले के भूमि संरक्षण विभाग का विधायक प्रतिनिधि बनाया
अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी ने भाजपा नेता संजय तिवारी को गढ़वा जिले के भूमि संरक्षण विभाग का विधायक प्रतिनिधि बनाया है, जारी पत्र में गढ़वा विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी ने उल्लेख किया है की संजय तिवारी हमारे अनुपस्थिति में भूमि संरक्षण विभाग गढ़वा जिला का सभी कार्य देखेंगे.वहीं पत्र को गढ़वा डीसी को भेजा है, वहीं भूमि संरक्षण विभाग के विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी को बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने बधाई दिया है!वहीं नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी ने कहा है की आम लोगों को भूमि संरक्षण विभाग में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहूँगा और निष्ठा के साथ अपनी इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाउंगा!
यह भी पढ़ें: नरवा पहाड़ से सटे हितकु स्कूलों में मनाया गया भूमिज भाषा दिवस, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह ने लिया हिस्सा