अपनी नालायक औलादों को समझा लो वरना..गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड पर बोले CM योगी
गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उस समय कड़ा रुख दिखा, जब वे बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। CM योगी ने कड़े लहजे में कहा, 'चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
‘अपनी नालायक औलादों को समझा लो’
CM योगी ने गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर कहा कि अभी गाजियाबाद में दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी हुई। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा, तो समझ लो वह गलती कर रहा है। अहिंसा और करुणा मानवता के भूषण हैं। लेकिन, सामने खर-दूषण हो तो शस्त्र तो उठाना होगा। भगवान कृष्ण ने कहा था कि सज्जनों के लिए ही हम सज्जन बनें, दुर्जनों के लिए नहीं।
CM की चेतावनी
CM योगी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठ रही मांगों पर कहा- मैं देख रहा था, कुछ लोग सोशल मीडिया पर गोमाता की फोटो लगाकर बकरीद की बधाई दे रहे थे। उनको मैं बोलना चाहता हूं। UP में गोहत्या का मतलब समझते हो न क्या होगा? अगर जान रहे हो तो फिर अपने चेले-चपाटों को भी समझा लो। गोमाता के साथ किसी भी तरह की हिमाकत की तो कई पीढ़ियां याद करेंगी।
बांग्लादेश पर बोले CM
CM ने कहा मैं एक बात पूछना चाहता हूं, ये पाकिस्तान से विस्थापित हुए पीड़ितों के लिए कभी उन मौलाना की आवाज क्यों नहीं निकली? ये इनका दोगला चरित्र है। मुंह पर कुछ और पीछे कुछ और। आज से 6 महीने पहले जब बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हुआ, तब एक भी मौलाना नहीं बोला। बांग्लादेश में पहले 22% हिंदू थे, वो अब 7% रह गए हैं। पाकिस्तान में 14 फीसदी हिंदू, अब 2% रह गए हैं।