हरिद्वार के गंगा नहर में चिकन बिरयानी फेंकने का वी

हरिद्वार में गंगा नहर में चिकन बिरयानी फेंकने की घटना वायरल

हरिद्वार में बिरयानी विवाद

हरिद्वार में मौजूद गंगा नहर में कथित तौर पर चिकन बिरयानी फेंकने का वीडियो सामने आया। इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो वायरल हुआ। नॉनवेज की दुकान चलाने वाले 2 युवकों को बचा सामान फेंकते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। वहीं घटना सामने आने के बाद स्थानीय साधु संत और हिंदूवादी संगठनों ने कार्रवाई की मांग की।

गंगा में फेंकी बिरयानी

दरअसल, हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके में गंग नहर में कथित रूप से चिकन बिरयानी फेंके जाने को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें ज्वालापुर के लालपुल के पास नॉनवेज की दुकान चलाने वाले 2 युवकों ने बचा हुआ सामान गंग नहर में डाल दिया। उन्हें ऐसा करते देख कुछ लोगों को ने पकड़ लिया और खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान वीडियो बना रहे युवक ने गंगा में सामग्री डाल रहे युवकों से हाथापाई और गाली गलौज भी हुई। घटना में साधु संत और हिंदूवादी संगठन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं

घटना के दौरान 1 आरोपी अपनी बाइक से वहां से भाग निकलता है, जबकि दूसरे को लोग वहां रोककर फटकार लगाते हैं। वहीं वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न प्रकार के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासनिक स्तर पर वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। ऐसे में यह स्पष्ट होना बाकी है कि Video कब का है, उसमें दिखाई दे रही सामग्री वास्तव में क्या थी और उसे किन परिस्थितियों में गंगनहर में डाला गया। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले Video की तकनीकी और तथ्यात्मक जांच आवश्यक है।