मध्य प्रदेश की धरती पर न्याय की नई क्रांति का CM डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जबलपुर में 'Fragmentation of Fusion: Empowering Justice via United Digital Platform Integration' कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा सहित देश के प्रमुख कानूनविद और न्यायविद मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान 'जन गण मन' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी स्वरों के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।यह कार्यक्रम न्याय व्यवस्था को और अधिक मजबूत, तेज, पारदर्शी और आम नागरिक के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
फ्रेगमेंटेड सिस्टम को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए जोड़कर न्याय की डिलीवरी को क्रांतिकारी रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डिजिटल इंडिया के इस युग में न्याय भी डिजिटल, सुगम और समयबद्ध होना चाहिए। मध्य प्रदेश इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।