झारखंड

नक्सली बताकर फर्जी सरेंडर करवाने की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर  झारखंड हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- नक्सली बताकर फर्जी सरेंडर करवाने की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर  झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है. राज्य सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है. कोर्ट ने आग्रह को स्वीकार करते हुए स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को लेकर निर्देशित किया है.  मामले की अगली सुनवाई नवंबर माह में होगी. 514 आदिवासी युवाओं को फर्जी नक्सली बताकर सरेंडर करवाने की जांच की मांग को लेकर झारखंड काउंसिल फॉर डेमोक्रेट राइट ने जनहित याचिका दाखिल किया है. याचिका में कहा था कि 514 युवाओं को सीआरपीएफ में नौकरी का लालच देकर उन्हें फर्जी नक्सली बताकर सरेंडर करने का खेल खेला गया है. जिसको लेकर  राज्य सरकार के वरीय पुलिस अधिकारियों ने करोड़ों रुपए  खर्च किए ताकि उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री के सामने अवार्ड मिल सके.  राज्य के भोले भाले 514 आदिवासियों  को रोजगार दिलाने के नाम पर ठगा गया है. 

ये भी पढ़ेंः- BIG BREAKING: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, पहले फेज़ का चुनाव 6 नवंबर और दूसरे फेज़ का चुनाव 11 नवंबर को होगा