UP विधानसभा चुनाव: करणी सेना 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। UP में सत्ताधारी पार्टी BJP, प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा, कांग्रेस और बसपा के बाद अब नए राजनीतिक दल की एंट्री हो गई है। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने विधानसभा चुनाव में करणी सेना ने 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है।
करणी सेना उतारेगी उम्मीदवार
करणी सेना ने UP की 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने शाहजहांपुर में प्रदेश कार्य समिति बैठक के दौरान यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम CM योगी आदित्यनाथ का सम्मान करते हैं, लेकिन हम BJP के गुलाम नहीं हैं। अम्मू ने कहा कि हम 50 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम अपना संगठन मजबूत कर रहे हैं।
‘स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे’
करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने UP में स्वतंत्र रूप से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। अम्मू ने कहा कि हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे। हम अपना संगठन मजबूत कर रहे हैं। इस ऐलान के साथ ही करणी सेना प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।