उत्तराखंड के देहरादून में वकील सोहेल की हत्या के म

देहरादून में वकील की हत्या का खुलासा, छोटे भाई ने किया था कत्ल

वकील की हत्या का खुलासा

उत्तराखंड के देहरादून में वकील की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। शुरुआती जांच में जिस घटना को बाहरी हमलावरों द्वारा अंजाम दिया गया, बताया जा रहा था, वह कहानी झूठी निकली। जांच में सामने आया है कि वकील सोहेल की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके छोटे भाई ने ही की थी।

पैसों को लेकर विवाद

पुलिस के मुताबिक आरोपी भाई आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है और नशे का आदी है। वह लगातार अपने बड़े भाई से पैसों की मांग कर रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने बड़े भाई को गोली मार दी। हत्या के बाद खुद को बचाने के लिए आरोपी ने ऐसा माहौल बनाने का प्रयास किया कि वारदात बाहरी बदमाशों ने की हो। उसने पुलिस को कहानी सुनाई कि खाना खाते वक्त गोली चलने की आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंचा तो भाई खून से लथपथ पड़ा था और हमलावर फरार हो चुके थे।

आंगन में बिखरा खून

24 घंटे में दूसरा हत्याकांड

हालांकि पुलिस की जांच और पूछताछ में उसके बयान संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद सच्चाई सामने आई। गौरतलब है कि देहरादून में 24 घंटे के अंदर यह दूसरा चर्चित हत्याकांड है। इससे पहले विकासनगर के बैरागीवाला में पानी के विवाद को लेकर भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:50 बजे 25 साल के वकील सोहेल अपने घर पर मौजूद थे। घटना के बाद छोटे भाई ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात हमलावर घर पहुंचे और सोहेल को किसी बहाने से बाहर बुलाकर गले में गोली मारकर फरार हो गए थे। 

हज पर गए थे माता-पिता

जिस वक्त यह वारदात हुई, सोहेल के माता-पिता घर पर नहीं थे। वे हज यात्रा पर गए हुए हैं। सोहेल का बड़ा भाई भारतीय नौसेना में कार्यरत है। घटना के वक्त घर पर केवल छोटा भाई ही मौजूद था, जो बाद में हत्या का आरोपी निकला। पुलिस अब उससे पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।