मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, खजुराहो में पारा पहुंचा 45.4 डिग्री, 4 दिन तक लू का अलर्ट
MP में इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा गर्मी छतरपुर जिले के खजुराहो में देखने को मिली। जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री C दर्ज किया गया। फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम जिले में तेज लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में रात के तापमान में भी काफी वृद्धि हुई है, जिसके चलते वॉर्म नाइट की चेतावनी दी गई है। मालवा-निमाड़ संभाग इस बार सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहा है। नर्मदापुरम, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ सहित कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है।
अन्य जिलों में भी तपिश:
जानकारी के अनुसार दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में पारा 44 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।
कुछ प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान:
खजुराहो: 45.4°C रतलाम: 45.2°C उज्जैन: 44.7°C गुना: 44.6°C भोपाल: 43.2°C दतिया: 43.4°C इंदौर: 42.6°C