मध्यप्रदेश में मोहन यादव के मंत्रिमंडल का परफॉर्मे

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। कल से मोहन कैबिनेट की असली परीक्षा शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल के मंत्रियों को अब परफॉर्मेंस टेस्ट से गुजरना होगा। पास होने पर प्रमोशन और फेल होने पर मंत्रिमंडल से बाहर का खतरा मंडरा रहा है।भाजपा ने UPS की तर्ज पर पूरी व्यवस्था तैयार की है। कल से 2 दिवसीय विशेष मूल्यांकन सत्र शुरू होगा, जिसमें मंत्रियों को अपने ढाई साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करना होगा। 

मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला लिया जाएगा

यह पहला मौका है जब भाजपा संगठन स्तर पर मंत्रियों की इस तरह समीक्षा की जा रही है।राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। हर मंत्री को सिर्फ 15 मिनट का समय दिया गया है। मंत्रियों से योजनाओं की प्रगति, चुनावी घोषणाओं के क्रियान्वयन और संगठन के साथ समन्वय पर सवाल पूछे जाएंगे। मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर ही मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला लिया जाएगा। 

मॉनसून सत्र से पहले कैबिनेट में बदलाव के आसार

इस रिव्यू के आधार पर जुलाई में होने वाले मॉनसून सत्र से पहले मोहन कैबिनेट में बदलाव किया जा सकता है। वर्तमान कैबिनेट में से कुछ को हटाया जा सकता है। संभावना है कि इस लिस्ट में एक-दो वरिष्ठ मंत्रियों का नाम हो सकता है। उनकी जगह पर नए चेहरों को मोहन कैबिनेट में मौका मिलेगा।  

READ MORE: मध्य प्रदेश की धरती पर न्याय की नई क्रांति का CM डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ!