In Kota, Rajasthan, Mahant Devanand Maharaj was ki

राजस्थान में महंत देवानंद महाराज की बेरहमी से हत्या!

राजस्थान में महंत देवानंद महाराज की बेरहमी से हत्या!

Rajasthan Hatya News: राजस्थान के कोटा जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध चंद्रेसल गांव स्थित ऐतिहासिक मठ में महंत देवानंद महाराज की अज्ञात हमलावरों ने आधी रात को धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी।

हमले की शातिर योजना

घटना की जानकारी के अनुसार, आधी रात को अज्ञात युवकों का गिरोह मठ में घुसा। हमलावरों ने सबसे पहले मठ में रह रहे दूसरे पुजारी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई भी चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए न आ सके। इसके बाद वे सीधे महंत देवानंद महाराज के कमरे में पहुंचे और सोते हुए महाराज पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए।महंत को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूरे इलाके में तनाव

इस घटना के बाद चंद्रेसल गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर स्थित संत समाज ने महंत की हत्या की निंदा करते हुए गहरा दुख जताया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

कोटा पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। एडिशनल एसपी सुभाष चंद्र मिश्रा के अनुसार, महंत देवानंद महाराज के नाम पर एक बड़ा ट्रस्ट है, जिसमें करोड़ों रुपये की कीमती जमीन शामिल है। 

पुलिस को शक है कि, हत्या के पीछे भू-माफिया या जमीन संबंधी विवाद हो सकता है। मठ के अंदर पद या अधिकार को लेकर कोई आपसी झगड़ा तो नहीं था, इसकी भी जांच की जा रही है।

हर एंगल से कर रही जांच

हो सकता है कि बदमाश चोरी के इरादे से घुसे हों और महाराज के जागने पर उन्होंने हमला कर दिया हो।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित कर दी है। महंत के पुराने परिचितों, मठ के सेवकों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।