CM धामी ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, पुस्तक के विमोचन पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। वह यहां शिवराज सिंह की प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे थे।
कृषि मंत्री के अनुभव
इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति M. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री H.D. देवेगौड़ा भी मौजूद रहे। ‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान द्वारा PM नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सरल एवं प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं दीं और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
CM ने दी शुभकामनाएं
CM धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा - नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर उन्हें उनके द्वारा लिखित पुस्तक “अपनापन - नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” के विमोचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।