A man identified as Virendra Singh unexpectedly di

हल्द्वानी बस स्टेशन पर एक व्यक्ति की अचानक हुई मौत!

हल्द्वानी बस स्टेशन पर एक व्यक्ति की अचानक हुई मौत!

Haldwani Bus Station Mystery Death:  उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। बस स्टेशन पर बैठे-बैठ एक युवक का अचानक निधन हो गया। इस घटना से आसपास बैठे यात्रियों के होश उड़ गए। उसके बाद वहां शोर मच गया। यह मामला स्टेशन परिसर की है।

मृतक की पहचान

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह (35) के रुप में की गई है, जो कि  मूल रूप से नथुवाखान (सुयलगाड़) का रहने वाला था। 

बताया जा रहा है कि, 13 मई की रात युवक बेंच पर अकेला काफी देर से बैठा था। वह एक दम शांत बैठा था। काफी देर ऐसे बैठ देख लोगों ने युवक को हिलाया-डुलाया। तो पता चला की उसकी मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद 108 एम्बुलेंस बुलाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

युवक को पहुंचाया हॉस्पिटल 

मौके पर पहुंची एम्बुलेंस में युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

13 मई को स्टेशन पर घूम रहा था वीरेंद्र

वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, युवक बीते दिन स्टेशन परिसर डेरा जमाए हुए था। उसे वहां घूमते फिरते भी देखा गया था। इसके बाद  घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि- ' हम लोग बस का इंतजार कर रहे थे, युवक चुपचाप बैठा था। अचानक लोग चिल्लाने लगे कि इसकी मौत हो गई है। यह देखकर सब डर गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।'