BJP के नितिन नवीन ने उत्तराखंड दौरे के अंतिम दिन य

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा समाप्त, बूथ अध्यक्ष के घर खाया खाना

नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे का आज आखिरी दिन है। पिछले 2 दिन मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठकों में बिताने के बाद उन्होंने अंतिम दिन का फोकस बूथ कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं पर रखा।

टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना 

सुबह उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद गढ़ी कैंट में बूथ समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा की और फिर शिगनीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और उत्तराखंड के विकास पर विचार रखे। दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टपकेश्वर क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह के घर पहुंचकर उत्तराखंडी और नेपाली व्यंजनों का स्वाद लिया। 

संगठन की मजबूती की कामना

3 दिवसीय उत्तराखंड दौरे के अंतिम दिन BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सबसे पहले देहरादून स्थित प्राचीन सिद्धपीठ टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महादेव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना किया। मंदिर परिसर में कुछ वक्त बिताने के बाद उन्होंने राज्य की खुशहाली और संगठन की मजबूती की कामना की। दौरे के आखिरी दिन धार्मिक स्थल से शुरुआत को भाजपा संगठन भी विशेष जोर दे रहा है।

युवाओं से करेंगे बात

प्रबुद्ध गोष्ठी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन का अगला कार्यक्रम मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित युवा संवाद है। इस कार्यक्रम में वे प्रदेश के युवाओं से सीधे बातचीत करेंगे और उनके सुझाव सुनेंगे। इसी कार्यक्रम के साथ उनका 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरा समाप्त होगा। युवा संवाद के बाद उनके दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम तय है।