सिवनी के हवाला मनी लूट केस में एसडीओपी पूजा पांडे

सिवनी हवाला मनी लूट केस में पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

सिवनी के चर्चित हवाला मनी लूट कांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमें आरोपी एसडीओपी पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। और सुप्रीम कोर्ट ने पूजा पांडे को जमानत दे दी है। अदालत ने उनके दो साल के बेटे की देखरेख को जमानत का आधार माना।  इससे पहले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट पूजा पांडे की जमानत याचिका खारिज कर चुका था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। 

निचली अदालत में सुनवाई जारी

बता दें कि सिवनी में करीब 3 करोड़ रुपए की हवाला रकम लूटने का आरोप पुलिसकर्मियों पर लगा था। जांच में सामने आया था कि पुलिस कर्मियों ने ही हवाला रकम लूटने की साजिश रची थी। इस मामले में एसडीओपी पूजा पांडे समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि 8 और 9 अक्टूबर की दरम्यानी रात इस वारदात को अंजाम दिया गया था। फिलहाल मामले में सभी आरोपी जेल में बंद हैं और निचली अदालत में सुनवाई जारी है।

READ MORE: जगदलपुर की बैठक में CM मोहन यादव और योगी आदित्यनाथ की खास मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र