राजस्थान में खनन क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्

मुख्यमंत्री भजनलाल ने खनन क्षेत्र के विकास पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए निर्देश

राजस्थान खनन विकास पर चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री किशन रेड्डी से मुलाकात कर खान एवं कोयला विभाग की बैठक को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान खनिज संपदा की दृष्टि से देश में अग्रणी प्रदेशों में शामिल है और प्रदेश में खनन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। 

आधिकारियों को आदेश

राजस्थान में 82 प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं और 57 खनिजों का दोहन किया जा रहा है। CM ने कहा हमारी सरकार खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, नीतिगत सुधार और बुनियादी ढांचे में विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि खनन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार के अधिकारी केंद्र से समन्वय करते हुए नियमित बैठकें आयोजित करें। जिससे खनन क्षेत्र से संबंधित काम तय समय में पूरा किया जा सके। 

नोडल अधिकारी नियुक्त हो

CM ने कहा कि सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स प्रदेश में बाड़मेर और बालोतरा जिले में लगभग 725 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई वृत्ताकार/अर्धवृत्ताकार आग्नेय चट्टानों की संरचना है। सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स और सिवाना ग्रेनाइट में रेयरअर्थ एलिमेंट और हेवी रेयरअर्थ एलिमेंट उपलब्ध है। साथ ही, आधुनिक तकनीकी और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में इसका राष्ट्रीय महत्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य में नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। वहीं, इस बारे में खान विभाग एवं संबंधित जिला कलक्टर केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करें, जिससे काम में तेजी आ सके।