'इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे', सर क्रिक विवाद पर राजनाथ सिंह का सख्त संदेश
Sir Crick Controversy : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान अगर सर क्रीक क्षेत्र में किसी भी तरह का दुस्साहस करता है तो उसे ऐसा निर्णायक जवाब मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे. पाकिस्तान सर क्रिक इलाके में सटी सीमा पर तेजी सैन्य गतिविधि को बढ़ा रहा है. राजनाथ सिंह ने भुज एयरबेस से पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है. वे भारतीय सैनिकों को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने भारतीय सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक के इस इलाके तक भारत के डिफेंस सिस्टम को भेदने की नाकाम कोशिश की, जबकि भारत की सेनाओं ने अपनी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह एक्सपोज कर दिया और दुनिया को यह संदेश दे दिया कि भारत की सेनाएं जब चाहें, जहां चाहें और जैसे भी चाहें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं.
'मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया'
उन्होंने कहा कि आजादी के 78 साल बीत जाने के बावजूद भी सर क्रीक इलाके में सीमा को लेकर एक विवाद खड़ा किया जाता है. भारत ने कई बार बातचीत के रास्ते इसका समाधान करने का प्रयास किया है, मगर पाकिस्तान की नीयत में ही खोट है, उसकी नीयत साफ नहीं है. जिस तरह से हाल में पाकिस्तान की फौज ने सर क्रीक से सटे इलाकों में अपना मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया है, उसकी नीयत बताती है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सीमाओं की रक्षा भारतीय सेनाएं और BSF मिल कर मुस्तैदी से कर रही हैं. अगर सर क्रीक इलाके में पाकिस्तान की ओर से कोई भी हिमाकत की गई तो उसे ऐसा करारा जबाव मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएगा. पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची का एक रास्ता क्रीक से होकर गुजरता है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/fighting-corruption-in-installments-or-political-narrative/77422