Retired Principal Dies Rajasthan: रिटायर्ड प्रिंसिपल नाले में गिरने से मौत
Retired Teacher Dies: राजस्थान के कोटा में एक रिटायर्ड प्रिंसिपल की नाले में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, रिटायर्ड प्रिंसिपल अपने रिटायरमेंट की पार्टी देकर घर वापस लौट रहें थे। तभी उनकी बाइक नाले में जा गिरी। इस वजह से उनकी मौत हो गई। यह मामला बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोकुल कॉलोनी की है।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान 60 वर्षीय रमेश्वर रावत के रुप में की गई। वह सुभाष नगर द्वितीय के रहने वाले थे। वो अपने रिटारमेंट की पार्टी देने गए थे। वो जब पार्टी देकर घर वापस लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।
मृतक के भतीजे मनीष रावत का बयान
भतीजे मनीष रावत ने बताया कि- 'बुधवार दोपहर करीब 3 बजे चाचा रामेश्वर रावत घर से समाज की मीटिंग में जाने की बात कहकर निकले थे। रातभर उनका मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा। वह घर नहीं लौटे।'
बाइक के नंबर के आधार पर हुई पहचान
21 मई गुरुवार की सुबह गोकुल कॉलोनी के खुले नाले में लोगों ने एक बाइक पड़ी देखी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और बाइक को नाले से बाहर निकलवाया। उस बाइक के नीचे एक व्यक्ति दबा मिला।
पुलिस ने उसे तुरंत MBS हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर परिजन को सूचना दी।
2 महिने पहले ही मृतक ने लिया था रिटार्मेंट
मनीष रावत ने बताया कि- 'चाचा रामेश्वर रावत दो महीने पहले ही झाड़ गांव स्थित सरकारी स्कूल से प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए थे। बुधवार को उन्होंने पहले समाज की मीटिंग में हिस्सा लिया। इसके बाद अपने स्टाफ के लोगों को पार्टी दी थी।
देर रात घर लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई। वे रातभर नाले में ही पड़े रहे।'
पुलिस कर रही जांच बोरखेड़ा थाने के ASI धर्मवीर सिंह ने बताया कि 'सुबह करीब 10 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।'