ऋषिकेश में युवकों को नंगा करके पीटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों को नंगा कर बीच सड़क पीटने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने स्थानिय लोगों के साथ मिलकर कैथल के युवकों को बुरी तरह लात घूंसों से पीटा था। इस पूरे मामले में SP देहात ऋषिकेश जया बलूनी ने पत्रकार कॉन्फ्रेंस की।
युवकों से मारपीट
SP ने बताया कि युवकों को पीटना सही नहीं था। अगर कोई बात थी, तो पहले पुलिस को सूचना देनी थी। कानून को हाथ में लेना ठीक नहीं है। इस मामले में कैथल के सतबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 20 मई को वह अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए आया था। वहां पर एक महिला ने उनकी गाड़ी रोकी, जिसके साथ 1 बच्ची भी थी। दोनों की बहस होने लगी तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। दोनों पक्षों की बात हो रही थी कि तभी कुछ लोगों ने युवकों से मारपीट शुरू कर दी।
2 गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी
DP ने कहा, युवकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जानलेवा हमले की कोशिश की। युवक की गाड़ी भी तोड़ दी। वहां पर जो महिला थी, उसने 112 पर कॉल किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवकों को छुड़वाया। युवकों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले में कुछ नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने CCTV, सोशल मीडियो से मिले वीडियो के आधार पर पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों ऋषिकेश निवासी अशोक थापा और नरेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। 2 आरोपियों की तलाश की जा रही है।