संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन को भोपाल में नया जं

संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी,विधायक रामेश्वर शर्मा ने माना आभार

संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन भोपाल का दूसरा जंक्शन बन गया है। आज इसका आदेश जारी किया गया।⁠इस सौगात के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा ने केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार माना है। 

- जंक्शन बनने के बाद क्षेत्र की व्यापारिक पहचान को और मजबूती मिलेगी। - कई क्षेत्रों से होगा सीधा जुड़ाव, सुगम होगा आवागमन और परिवहन।  - ट्रेन सुविधा में विस्तार से क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में भी होगी वृद्धि। 

उन्होंने कहा कि - हुजूर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक सौगात साबित होगी।  यह सौगात संत नगर के समूचे विकास को नई गति प्रदान कर नागरिक सुविधा के नये आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा का आभार माना।  बता दें कि विधायक रामेश्वर शर्मा के प्रयासों से ही संत हिरदाराम रेल्वे स्टेशन को रतलाम डीआरएम से शिफ्ट कर भोपाल डीआरएम में शामिल किया गया था। विधायक की सक्रियता से ही इस स्टेशन का नाम 'बैरागढ़ स्टेशन' से बदलकर 'संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन' किया गया था।  शर्मा की पहल पर ही अमृत स्टेशन योजनांतर्गत अत्याधुनिक रेल्वे स्टेशन का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। अब यह सौगात क्षेत्र के विकास और व्यापारिक प्रगति के लिए बड़ी उपलब्धि बनेगी। किसी क्षेत्र में जंक्शन बनने से - बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ती है, ट्रेनों की संख्या बढ़ती है, व्यापार और रोजगार में वृद्धि होती है, क्षेत्र का विकास तेजी से होता है। ये सब सौगातें अब संत हिरदाराम नगर को भी प्राप्त होंगी।