गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मिली महिला की सिर कटी लाश! जांच जारी
Gomtinagar Express Body Found: बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में 17 मई को एक संदिग्ध बॉक्स मिला, जब उस बॉक्स को खोला गया तो एक युवती की सिर कटी लाश मिली। यह मामला गोमतीनगर स्टेशन का ट्रेन नंबर 15114 की S-1 बोगी का है
GRP को दी सूचना
16 मई की शाम 5:45 बजे ट्रेन छपरा से चलकर रविवार सुबह 6 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सफाई के दौरान स्टाफ को S-1 कोच में एक संदिग्ध बैग और बॉक्स मिला।ल इसकी जानकाीरी सफाई कर्मी ने पुलिस को दी। इसके बाद GRP और RPF की टीम मौके पर पहुंची।
प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि- 'टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर बॉक्स खुलवाया गया। इसमें एक युवती का धड़ था, जिसकी उम्र 30-35 साल के आसपास थी। अभी न तो सिर मिला है और न ही युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके हाथ पैर बैग में एक पॉलीथीन में पैक मिले। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।'
बॉक्स में सिर कटी मिली लाश
बॉक्स खोला तो युवती की सिर कटी लाश मिली। युवती ने रंगबिरंगा सूट पहन रखा था उसे देखकर लग रहा था की वो गांव की युवती हो सकती है। युवती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या की गई है।.. हत्यारे ने कसाईबाड़े में इस्तेमाल होने वाले चापड़ का इस्तेमाल किया होगा। हाथ-पैर भी पॉलीथीन में पैक थे, उससे भी खून बाहर नहीं नजर आया
पुलिस कर रही जांच
युवती की शव की शिनाख्त की जा रही है। जो लोग उस बोगी में थे उनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं पुलिस छपरा समेत 6 रेलवे स्टेशन के CCTV खंगाल रही है।। एस- 1 बोगी में रिजर्वेशन करवाकर सफर करने वाले यात्रियों का ब्योरा लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी दरअसल, छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन कुल 20 स्टेशनों से गुजरती है। यह ट्रेन करीब 12 घंटे में सफर पूरा करती है।
पुलिस महिला की पहचान करने और इस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।