In Raigarh, Chhattisgarh, a speeding truck struck

रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने 7 मवेशियों को कुचला, 5 की मौत!

रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने 7 मवेशियों को कुचला, 5 की मौत!

Raigarh Accident 5 Cattle Dead: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारतमाला सड़क में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बैल गंभीर रुप से घायल हो गए। इस टक्कर के बाद मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। 

पुलिस को दी जानकारी

घटना की सूचना की मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला रैरूमा चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, 30 मई को शनिवार रात रैरूमा चौकी क्षेत्र के भारतमाला मार्ग पर काजू बाड़ी के पास कई मवेशी सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक आया और 7 मवेशियों को टक्कर मार दी। और वहां से फरार हो गया।  

5 बैलों की मौत 2 घायल

टक्कर इतनी भयंकर थी कि, मौके पर 5 बैलों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 2 बैल गंभीर रूप से घायल हैं। 

बताया जा रहा है कि- 'घायल मवेशियों के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।' इस घटना से ग्रामीण काफी नाराज हो गए।   

पुलिस कर रही जांच

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत मवेशियों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू दी है, वहीं घायल बैलों का इलाज चल रहा है।

धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि- 'घटना शनिवार रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में 5 बैलों की मौत हुई है। घटना में शामिल ट्रक का नंबर पुलिस को मिल गया है और चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।'