झारखंड
रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर त्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में छात्रा ने आत्महत्या कर ली हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि बिहार के सासाराम की रहनेवाली थी छात्रा स्वाति कुमारी. स्वाति 03 अक्टूबर को ही छूट्टी के रांची स्थित किराए के मकान में रहने आई थी. पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. एमिटी यूनिवर्सिटी के बीबीए सेकंड ईयर की स्वाति कुमारी छात्रा थी.