Bilaspur NH130 Bike Accident: सड़क हादसे में हुई शिक्षक की मौत!
Bilaspur NH130 Bike Accident: नेशनल हाईवे 130 पर तेज रफ्तार में हुए सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
बुधवार की शाम अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर उदयपुर के विवान फ्यूल्स पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना हुई।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान शिक्षक प्रदीप कश्यप (50 वर्ष) के रुप में की गई। वो केसगवां मिडिल स्कूल में पदस्थ थे। अपनी बाइक पर साथी भुनेश्वर राजवाड़े (32 वर्ष) के साथ उदयपुर से लखनपुर की ओर जा रहे थे। शाम करीब 6 बजे झमाझम बारिश के बीच उनकी बाइक एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।
एक की मौत और एक घायल
हादसे में दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना दिए जाने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्रदीप कश्यप को मृत घोषित कर दिया। भुनेश्वर राजवाड़े को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ
पुलिस की कार्रवाई
उदयपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिक्षक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में लगी हुई है।