गठबंधन से नाराजगी की बातों को भी किया दरकिनार

सीट शेयरिंग को लेकर चल रही खबरें गलत, उचित समय पर घोषणा होगी - चिराग पासवान

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: बिहार चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर घमसान मचने की खबरों का केन्द्रीय मंत्री और लोजपा-रामविलास प्रमुख चिराग पासवान ने खंडन किया है. उन्होंने शीट शेयरिंग को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर जवाब देते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खंडन करते हुए कहा कि सूत्रों के हवाले से मेरे बारे में जो खबरें चल रही हैं, वे बिल्कुल गलत और निराधार हैं. मैं किसी से नाराज नहीं हूं.सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा पूरी होने के बाद मीडिया को बताया जाएगा. मेरे लिए सीट या पद महत्व नहीं रखता है. मेरे लिए बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट महत्व रखता है. चिराग आज आपने पैतृक गांव खगड़िया के शहर बन्नी आए थे. जहां उन्होंने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के पुण्य तिथि समारोह में भाग लेकर उनकी प्रतिमा पर  पुष्पांजलि  अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बयान दिया.

यह भी पढ़ें: घाटशिला उपचुनाव  को लेकर अंतरराज्यीय व अंतरजिला प्रशासनिक-पुलिस की जादूगोड़ा में महत्वपूर्ण बैठक