झारखंड

अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से हुए घायल, रिम्स रेफर

सुमित कुमार पाठक/न्यूज11 भारत पतरातु/डेस्क: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सोमवार को तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य पतरातू ले जाया गया जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातु में प्राथमिक इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने तीनों को उचित इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि सोलिया गांव निवासी दीपक करमाली और अनिकेत करमाली दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर दूध लाने के लिए जा रहे थे. इसी क्रम में ओमप्रकाश जिंदल कम्युनिटी कॉलेज के गेट के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक कार से उनकी टक्कर हो गई. जिससे दोनों युवक घायल हो गए. दूसरी घटना में पीवीयूएनएल बी गेट के निकट एक मोपेड को बचाने के क्रम में मारुति वैन और बाइक में टक्कर हो गई. जिससे बाइक सवार शाहबाज आलम गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को उचित इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है.