A young man and woman were found unconscious by th

Deoria Lover Couple Death: उत्तरप्रदेश में बेहोशी हालत में मिले प्रेमी जोड़े, इलाज के दौरान मौत

Deoria Lover Couple Death: उत्तरप्रदेश में बेहोशी हालत में मिले प्रेमी जोड़े, इलाज के दौरान मौत

Deoria Lover Couple Death: उत्तरप्रदेश देवरिया-कसया मार्ग पर भीमपुर गौरा गांव के पास 17 मई रविवार शाम सड़क किनारे बेहोशी की हालत में एक युवक और एक युवती मिले, जिन्हें राहगिरों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन दोनों की जान नहीं बची। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस को दी जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो सकेगा कि दोनों आत्महत्या की या कुछ और वजह से मौत हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मृतको की पहचान

मृतका की पहचान अंशु यादव (19) पुत्री जवाहिर यादव के रुप में हुई , जो कि निवासी त्रिलोकवा, थाना कटया, जिला गोपालगंज (बिहार) के निवासी हैं। वह अपनी बहन के घर पथरदेवा कस्बे में रहती थी।  वहीं युवक की पहचान विशाल सोनकर (22) पुत्र धरम सोनकर के रुप में हुई, जो कि निवासी वार्ड नंबर नौ, संगम मोहल्ला, पथरदेवा, थाना तरकुलवा का रहने वाला था। 

आत्महत्या की आशंका

जब से दोनों के मौत की खबर आई है, लोग आशंका जता रहें हैं कि दोनों का लंबे समय से अफेयर था। लेकिन घर वाले नहीं माने इस वजह से दोनों ने आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि, युवती अपनी बहन के घर पथरदेवा कस्बे में रहती थी, उनके घर के पास ही उस युवक का भी घर था। दोनों के बीच जान-पहचान थी। अकसर दोनों बातचीत करते थे। इसी बीच नजदीकियां बढ़ीं। लेकिन परिवार दोनों के रिश्ते का परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। इससे तनाव के चलते दोनों ने यह कदम उठाया।

प्रेम-प्रसंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं

पुलिस की ओर से अब तक प्रेम-प्रसंग और आत्महत्या को लेकर आधिकारिक  पुष्टि नहीं की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि- युवक और युवती सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े थे। मौके पर किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले। फिर रविवार की शाम राहगिरों ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस कहना है कि, मामला संदिग्ध है, क्योकि दोनों जहां मिले वहां कोई सुसाइडड नोट नहीं मिला। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।  वहीं पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्यहत्या है, इसका खुलासा होगा।