In Bihar's Madhubani, 5 out of 6 children drowned

बिहार के तलाब में 5 बच्चों की डूबने से मौत!

बिहार के तलाब में 5 बच्चों की डूबने से मौत!

Madhuwani Hadasa 5 child Death: बिहार के मधुबनी से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, तालाब में नहाने गए 6 बच्चों में से 5 की डूबने से मौत हो गई। वहीं 1 बच्चे को गांव के एक युवक ने बचा लिया। इस हादसे से गांव में कोहराम मच गया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, यह मामला बिस्फी प्रखंड के केरवार गांव का है।

5 बच्चों की डूबने से मौत

मिली जानकारी के मुताबि, बच्चे रोज की तरह 3 जून यानी की आज सुबह नहाने गए थे। और  नहाते -नहाते वो गहराई में चले गए। इस वजह से 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई वहीं। गांव के कुछ लोगों ने बच्चों को डूबते देखा शोर मचाया और बच्चों को बचाने के लिए तलाब में छलांग लगाई। लेकिन 6 बच्चों में 1 को ही बचा सके। बाकी को बचाने में देर हो गई। इस वजह से बाकी बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस को दी जानकारी

गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गांव वालों की मदद से डूबे बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम कराने के लिए हॉस्पिटल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

स्थानीय लोगों का कहना है कि- 'तालाब काफी गहरा है। लेकिन यहां पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है और ना ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है।'

प्रशासन ने मदद का आश्वासन दिया 

स्थानीय प्रशासन ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता को मृको के परिजनों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।