फतेहपुर, उत्तर प्रदेश में यमुना नदी में नहाते हुए

फतेहपुर में यमुना में डूबने से 4 की मौत, 4 को मछुआरों ने बचाया

ट्रैजिक ड्राउनिंग इन यमुना

UP के फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ। यहां यमुना में नहाते समय 8 लोग डूब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। वहीं, 4 लोगों को मछुआरों ने बचाया। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। 

4 की मौत

बता दे यमुना नदी में नहाते समय 8 युवक गहरे पानी में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास मछुआरों ने डूब रहे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया, जबकि 4 की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों की पहचान ललौली थाना इलाके के तपनी निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मछुआरों ने बचाया

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तपनी गांव से कुल 9 युवक कुंनुहा डेरा के पास यमुना में नहाने गए थे। नहाते वक्त एक युवक पहले ही बाहर आ गया। वहीं, 8 युवक गहरे पानी की तरफ चले गए। इस दौरान 4 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई है, जबकि 4 को बचा लिया गया। नदी से निकाल कर चारों युवकों को इलाज के लिए बिंदकी CHC में भर्ती कराया गया।