Bhopal Student Sicide: मोबाइल चलाने पर पिता ने छात्रा को लगाई थी डांट, किया सुसाइड!
Bhopal Student Sicide: भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि, 30 मई की रात छात्रा के पिता ने उसे मोबाइल चलाने को लेकर डांट लगाई थी। इसके बाद छात्रा ने नाराज होकर सल्फास की गोली का ली।
हॉस्पिटल में छात्रा ने तोड़ा दम
छात्रा को गंभीर हालत में हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान 31 मई की सुबह छात्रा की मौत हो गई। पुलिस बयानों और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी।
12वीं कक्षा में पढ़ती थी छात्रा
पुलिस के मुताबिक, रतुआ क्षेत्र निवासी खुशी कुशवाहा (17) पिता जगदीश कुशवाहा परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी। परिवार में उसकी एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। मृतका खुशी ने इसी साल 12वीं की परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन में पास किया था। वो भानपुर स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेने वाली थी।
क्यों किया सुसाइड?
परिजनों ने पुलिस को बताया कि- 'शनिवार देर रात खुशी मोबाइल फोन का उपयोग कर रही थी। इसी दौरान उसके पिता ने उसे मोबाइल चलाते देख डांट दिया। इसके बाद वह नाराज होकर घर के बाथरूम में चली गई।
कुछ समय बाद खुशी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने सल्फास खा लेने की बात बताई। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।' लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके, इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। फिर पंचनाम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
अधिकारियों का कहना है कि- परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।'