भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की आत्मह

ट्विशा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट,  गिरीबाला का जमानत आवेदन में आरोप- ड्रग एडिक्ट थी ट्विशा

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में रिटायर्ड महिला जज की बहू ट्विशा शर्मा की आत्महत्या का मामला उलझता जा रहा है। घटना के 6 दिन बाद भी मृतक के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। और परिवार आरोपी सास गिरीबाला सिंह को मिली जमानत से नाराज है और न्याय की मांग पर अड़ा हुआ है। इसी बीच मामले में नया मोड़ सामने आया है,जब आरोपी सास गिरीबाला सिंह की ओर से जिला कोर्ट में दाखिल जमानत आवेदन के कुछ हिस्से सामने आए।

दरहसल आवेदन में गिरीबाला सिंह ने बहू ट्विशा शर्मा को ड्रग एडिक्ट बताया है। उन्होंने कोर्ट में दावा किया कि ट्विशा को नशे की लत थी। जब उसे नशा नहीं मिलता था तो उसके हाथ कांपने लगते थे। वह चिड़चिड़ा व्यवहार करने लगती थी। गिरीबाला सिंह ने इन तथ्यों का जिक्र अपनी जमानत याचिका में किया है।वहीं, समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। 

12 घंटे लापता रही थी ट्विशा

गिरीबाला सिंह के जमानत आवेदन में लिखा गया है कि बहू ट्विशा 17 अप्रैल 2026 की सुबह बाय फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई। 18 अप्रैल 2026 को मायके पहुंची। करीब 12 घंटे लापता रही। पूछने पर ट्विशा ने नहीं बताया कि वह कहां रही। ट्विशा चार तेलुगु फिल्मों में एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी थीं। इसी के साथ वह एड फिल्मों में काम करने के साथ ही मॉडलिंग भी कर चुकी थीं।

ब्यूटी पार्लर से लौटते ही मां का कॉल आया

बता दें कि 11 मई की शाम ट्विशा ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर घर लौटी थी। टीवी देखने के दौरान ही मां का कॉल आ गया। बात करते हुए वह छत पर पहुंची थी। उसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गया। रात करीब साढ़े दस बजे ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले को लेकर परिजनों ने जांच की मांग की. कल दिन भर ट्विशा के परिजन सीएम हाउस के बाहर हंगामा करते रहे । लेकिन उनकी मदद किसी ने नहीं की । बल्कि पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया।