उत्तर प्रदेश के हरदोई में 24 वर्षीय युवक ने शादी स

हरदोई में एकतरफा प्यार में नाबालिग पर हमला, पेड़ से बाधा, स्तन काटे

उत्तर प्रदेश में नाबालिग पर हमला

UP के हरदोई में एकतरफा प्यार में 24 साल के सिरफिरे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने शादी से इनकार करने पर 17 साल की नाबालिग के दोनों स्तन काट दिए। इससे पहले, आरोपी लड़की को जबरन उठा ले गया था। सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। पेड़ से बांधा और उसे लात-घूसों से पीटा। फिर अधमरा छोड़कर वहां से फरार हो गया।

पेड़ से बांधकर मारपीट

पीड़िता ने बताया- आरोपी मेरे गांव का है। रिश्ते में दूर का भाई लगता है। 11 मई को जब मैं एक शादी से लौट रही थी तो आरोपी जोर-जबरदस्ती कर मुझे सूनसान जंगल जैसी जगह पर ले गया फिर पेड़ से बांध दिया। बार-बार एक ही सवाल कर रहा था- मुझसे शादी करोगी या नहीं? रिश्ते का हवाला दिया तो वह भड़क गया। नाबालिग की मां ने बताया- बेटी को लेकर वह थाने और चौकी भटकती रही, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। बाद में केवल मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछा की जा रही है। 

शादी का दबाव

पीड़िता ने बताया- आरोपी कई दिनों से उससे छेड़खानी कर रहा था। राह चलते छींटाकशी करता था। इससे पहले भी 2 बार रास्ता रोककर शादी का दबाब बनाने की कोशिश की थी। बनीगंज कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र ने कहा- FIR दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।