ऊधम सिंह नगर में तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क पर बिखरे डॉक्टर के मांस के टुकड़े
UP में तेज रफ्तार डंपर ने उत्तराखंड के डॉक्टर को टक्कर मारी और उन्हें घसीटते हुए 400 मीटर तक ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना देर रात ऊधम सिंह नगर में हुआ है। मृतक डॉक्टर की पहचान मंटू चंद्र राय के तौर पर हुई, जो बाइक से घर लौट रहे थे।
सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े
इसी दौरान NH-74 पर दिनेशपुर कट के पास गदरपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्राला ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उनका पैर बाइक में फंस गया। घटना के बाद डॉक्टर के मांस के टुकड़े रोड पर बिखरे हुए मिले। जैसे ही पत्नी ने मांस के टुकड़े रोड पर देखे तो वो बेहोश हो गई।
ड्राइवर फरार
मृतक की पहचान 46 साल के डॉक्टर मंटू चंद्र राय के रूप में हुई है। डॉक्टर मंटू की जाफरपुर के लंबाखेड़ा क्षेत्र में अपनी क्लीनिक थी। देर रात वह क्लीनिक बंद कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आए ट्राला ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्राला अपने कब्जे में ले लिया, जबकि ड्राइवर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और फरार ड्राइवर की तलाश में दबिश दे रही है।