उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिका

उत्तराखंड में 196 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी

नर्सिंग अधिकारी भर्ती 2026

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारी (महिला-पुरुष) के 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 12 जून से आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विंडो 4 जुलाई से 7 जुलाई तक खुली

आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए करेक्शन विंडो 4 जुलाई से 7 जुलाई तक खुली रहेगी। बता दे इस भर्ती प्रक्रिया में डिप्लोमा और डिग्रीधारक दोनों प्रकार के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इतना मिलेगा वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44 हजार 900 रुपए से 1 लाख 42 हजार 400 रुपए तक का वेतनमान दिया जाएगा। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर रिक्तियों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी

वहीं अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। विस्तृत जानकारी उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।