पिथौरागढ़ में पर्यटकों की गाड़ी पर चट्टान गिरने से

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पर्यटकों की बोलेरो के ऊपर चट्टान गिरी गई, जिससे ड्राइवर और एक यात्री की मौत हो गई। पीछे बैठे 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए धारचूला लाया गया। हादसा धारचूला से 42 km दूर स्थित पंपाबे नामक स्थान पर हुआ। पत्थर गिरने से बोलेरो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ये लोग पंचाचूली बेस से वापस लौट रहे थे। मृतक और घायलों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। 

बेस कैंप में फंसे पर्यटक

बता दे सोबला-ढांकर सड़क पर इन दिनों चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान 7 जून को धारचूला से करीब 42 km दूर पंबाबे क्षेत्र में पहाड़ी दरक गई थी, जिससे मार्ग 3 दिनों तक बंद रहा। इस कारण पंचाचूली बेस कैंप गए पर्यटक भी वहां फंस गए थे। 9 जून की शाम को पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला थमने के बाद BRO ने मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया था। 

2 की मौत

हालांकि, पहाड़ी पर कई बड़े बोल्डर खतरनाक स्थिति में लटके हुए थे और उनके गिरने की आशंका थी। अचानक ये बोल्डर गिर गए और दो लोगों की जान चली गई। क्षेत्र में अभी भी खतरा बरकरार है और पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका बनी हुई है।